T20 World Cup 2024 Kane Williamson: टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन इस बेहद खराब रहा है। जिसके बाद अब टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कीवी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा विलियमसन ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से भी इंकार कर दिया है। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ है जब विश्व कप में केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम लीग मैचों में ही खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हो गई हो। इस बार कीवी टीम सुपर-8 में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद विलियमसन ने ये बड़ा और चौंकाने वाला फैसला किया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केन विलियमसन ने 2024-25 वर्ष के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से इंकार कर दिया है। न्यूजीलैंड के लिए 350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और वनडे-टी20 टीमों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि टेस्ट में में विलियमसन टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर की पहली शर्त आई सामने, इस दिग्गज का चाहते हैं साथ
क्या है कप्तानी छोड़ने की वजह?
दरअलसल केन विलियमसन को इस साल बहुत कम क्रिकेट और टी20 लीग में खेलने का मौका मिला। दूसरी तरफ चोट के चलते भी वो खेल नहीं पाए थे। इसी कारण उन्होंने इस सीजन अनुबंध न लेने का फैसला किया है क्योंकि टीम में अब ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो सभी फॉर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं इसलिए केन आसानी से यह स्थान नहीं लेना चाहते हैं।
वनडे और टी20 में कौन होगा कप्तान?
केन विलियमसन ने काफी लंबे समय तक वनडे और टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की है। लेकिन अब टीम को जल्द ही नया कप्तान मिलने वाला है। जिसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि अब कीवी टीम का नया कप्तान होगा? इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- Video: सुपर-8 में एक मैच जीतकर भी मिल सकती है सेमीफाइनल में जगह, समझे पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
52 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines