केन विलियमसन ने कोहली-ABD का रिकॉर्ड तोड़ रचा नया कीर्तिमान, पाकिस्तान की धरती पर हुआ बड़ा करिश्मा

Kane Williamson: केन विलियमसन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

kane (1)

Kane Williamson: पाकिस्तान की सरजमीं पर खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज में न्यूजीलैंड ने 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन का बल्ला खूब बोला। उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

विज्ञापन

विलियमसन बने हीरो

इस मैच में केन विलियमसन वनडे प्रारूप में सबसे तेज 7 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच की मदद से 159 पारियों में ये कारनामा किया। वहीं पहले नंबर पर हाशिम अमला हैं, जिन्होंने सबसे तेज 7 हजार रन बनाने का कीर्तिमान 150 पारियों में किया है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्हें 7 हजार रन बनाने के लिए 161 पारियों की मदद लेनी पड़ी। वहीं एबी डिविलियर्स 166 पारी के साथ चौथे नंबर पर विराजमान हैं। पांचवें स्थान पर सौरव गांगुली 174 पारियों के साथ विराजमान हैं।

विज्ञापन

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

हाशिम अमला- 150 पारी
केन विलियमसन- 159 पारी
विराट कोहली- 161 पारी
एबी डिविलियर्स- 166 पारी
सौरव गांगुली- 174 पारी
रोहित शर्मा- 181 पारी

विज्ञापन

विलियसमन खेली शानदार पारी

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने 113 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने लगभग चारों दिशा में शॉट खेला था। अपनी पारी के दौरान विलियमसन ने 13 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए थे। उन्होंने 117.70 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। विलियमसन इस मैच में शानदार टच में दिखे थे। उन्होंने लगभग सभी तरह का क्रिकेट शॉट खेला। यही वजह रही कि कोई भी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी विलियमसन को आउट नहीं कर सका।

ऐसा था मैच का हाल

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 304/6 रन बनाए थे। टीम की ओर से मैथ्यू ब्रीट्जके ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने वनडे डेब्यू मैच में 148 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली थी। हालांकि ब्रीटजके की पारी अफ्रीका के काम नहीं आ सकी, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 48.4 ओवर में 308/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ