Kane Williamson Century: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपनी शानदार फॉर्म को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भी जारी रखा। विलियमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। विलियमसन ने 94 गेंदों पर 104 रन की धमाकेदार पारी खेली और रचिन रविंद्र के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप जमाई। पूर्व कीवी कप्तान ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। लाहौर में ठोकी सेंचुरी के साथ ही विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक दुनिया का कोई भी बैटर नहीं पहुंच सका है।
विलियमसन ने रच डाला इतिहास
वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केन विलियमसन के बल्ले से निकला यह लगातार तीसरा शतक रहा। प्रोटियाज टीम के खिलाफ विलियमसन लगातार तीन सेंचुरी जमाने वाले दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं। इसके साथ ही किसी भी टीम के खिलाफ खेलते हुए तीन वनडे सेंचुरी लगाने वाले विलियमसन न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज भी हैं। विलियमसन ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोका था। इसके बाद हाल ही में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी विलियमसन ने प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 133 रन की नाबाद पारी खेली थी। अब लाहौर के मैदान पर भी न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने सेंचुरी जमाई है।
विलियमसन-रचिन की रिकॉर्ड साझेदारी
केन विलियमसन को दूसरे छोर से रचिन रविंद्र का बढ़िया साथ मिला। कीवी टीम के दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रन जोड़े। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अब रचिन-विलियमसन के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 21 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। नाथन एस्टल और स्कॉट स्टाइरिस ने साल 2004 में 163 रन की साझेदारी जमाई थी। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड रचिन-विलियमसन के नाम हो गया है। पॉल कॉलिंगवुड और औवेस शाह ने 2009 में 163 रन जोड़े थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
39 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines