Kamran Ghulam Century: पाकिस्तान टीम में बाबर आजम को रिप्लेस करने वाले बल्लेबाज कामरान गुलाम ने डेब्यू मैच में ही बड़ा कारनामा कर डाला है। कामरान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जोरदार शतक ठोक दिया है। मेजबान टीम की ओर से डेब्यू मुकाबले में सेंचुरी जमाने वाले गुलाम 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। युवा बल्लेबाज ने इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए। गुलाम ने शोएब बशीर की गेंद पर शानदार चौका जमाते हुए अपना पहला शतक पूरा किया।
कामरान गुलाम ने ठोका शतक
मुल्तान टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद बाबर आजम को दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। बाबर की जगह पर कामरान गुलाम को ना सिर्फ टीम में मौका मिला, बल्कि दूसरे टेस्ट में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बने। खुद पर जताए इस भरोसे को गुलाम ने दूसरे टेस्ट में एकदम सही भी साबित करके दिखाया है।
युवा बल्लेबाज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 192 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। कामरान ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए 9 चौके जमाए, जबकि उनके बल्ले से एक सिक्स भी निकला। बाबर की जगह टीम में आने पर गुलाम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी थी, लेकिन प्रेशर में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने जबरदस्त पारी खेली।
पाकिस्तान की खराब शुरुआत
हालांकि, मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले अब्दुला शफीक को महज 7 के स्कोर पर जैक लीच ने पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, कप्तान शान मसूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 रन बनाकर जैक लीच का दूसरा शिकार बने। हालांकि, इसके बाद क्रीज पर उतरे कामरान गुलाम ने सैम अयूब के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए मिलकर 149 रन जोड़े। अयूब 160 गेंदों का सामना करने के बाद 77 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कारमान ने अपनी शानदार बैटिंग जारी रखी और डेब्यू मैच में जोरदार शतक ठोका। गौरतलब है कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों एक पारी और 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
39 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines