हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्रिकेट को मिला दूसरा 'ब्रैडमैन', 75 साल बाद इतिहास ने खुद को दोहराया

Kamindu Mendis: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक बनाया है। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

Kamindu Mendis: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहली पारी में 250 गेंद पर नाबाद 182 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कारनामा केवल 13 पारियों में किया है। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज (पारी के मामले में) 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे सिर्फ हर्बर्ट सटक्लिफ, सर एवर्टन वीक्स है।

सर डॉन ब्रैडमैन के बराबर पहुंचे कामिंडु मेंडिस

कामिंडु मेंडिस मेंडिस ने 13 पारियों में अपने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर हर्बर्ट सटक्लिफ हैं। उन्होंने 12 पारियों में इस कारनामे को किया था।

टेस्ट मैच में सबसे तेज 1000 रन

विज्ञापन
हर्बर्ट सटक्लिफ- इंग्लैड (1925 12 पारी
एवर्टन वीक्स- वेस्टइंडीज (1949) 12 पारी
सर डॉन ब्रैडमैन-ऑस्ट्रेलिया (1930) 13 पारी
कामिंदु मेंडिस-श्रीलंका (2024) 13 पारी
नील हार्वे-ऑस्ट्रेलिया (1950) 14 पारी
विनोद कांबली- भारत (1994) 14 पारी

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में टूटा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बारिश की वजह से टॉस में हुई थी देरी

जो रूट को छोड़ा पीछे

कामिंडु मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2022 में डेब्यू किया था। वो 2024 में सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस साल पांच शतक बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

 

इससे पहले कामिंडु मेंडिस डेब्यू से लगातार 8 टेस्ट में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के सउद शकील को पीछे छोड़ दिया था। शकील ने 7 टेस्ट में लगातार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:- भारत से पहले कितनी टीमें खेलती थी इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच, पाकिस्तान का कब खुला खाता

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola