Kagiso Rabada: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के पहले दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पिच से स्विंग मिल रही थी, और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उसका पूरा फायदा उठाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर की अहम पारियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन इस मैच में रबाडा ने अपनी घातक गेंदबाजी से हाहाकार मचा दिया।
कगिसो रबाडा ने झटके 5 विकेट
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 15.4 ओवर में 51 रन देकर ये कामयाबी हासिल की। रबाडा की गेंदबाजी में रफ्तार, लाइन-लेंथ और निरंतरता कमाल की रही। लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों ने उनके इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
शानदार शुरुआत से साउथ अफ्रीका ने बनाया दबाव
कगिसो रबाडा और मार्को जान्सन की जोड़ी ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया। ओपनर उस्मान ख्वाजा खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि कैमरून ग्रीन सिर्फ 4 रन ही बना सके। मिडिल ऑर्डर में भी कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। मार्नस लाबुशेन (17) और ट्रैविस हेड (11) को जान्सन ने आउट कर ऑस्ट्रेलिया को और मुश्किल में डाल दिया।
स्मिथ और वेबस्टर की अहम पारियां
जब ऑस्ट्रेलिया के विकेट लगातार गिर रहे थे, तब स्टीव स्मिथ ने 66 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने 10 चौकों की मदद से पारी को संभालने की कोशिश की। निचले क्रम में ब्यू वेबस्टर ने 72 रनों की जुझारू पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाया।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
3 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines