Kagiso Rabada: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश दूसरा मैच 29 अक्तूबर से खेल रही है। हालांकि इस मैच में मेहमान अफ्रीका अब तक बांग्ला टाइगर्स पर भारी नजर आ रही है। मैच के तीसरे दिन कगिसो रबाडा पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे। इस कामयाबी के बाद उन्होंने 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रबाडा ने रचा कीर्तिमान
रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में पांच विकेट चटकाया और टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने के मामले में उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुल कादिर सहित न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को पीछे छोड़ दिया। रबाडा ने अपने टेस्ट करियर का 16वां 5 विकेट हॉल लिया, जबकि पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुल कादिर और दानिश कनेरिया ने अपने टेस्ट करियर में 15 बार ऐसा कारनामा किया था। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने भी अब तक अपने टेस्ट करियर में 15 बार पांच विकेट हॉल लिया है।
शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं रबाडा
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और पहली पारी में 3 विकेट, जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए थे। पहली पारी में 3 विकेट लेते ही रबाडा टेस्ट में दुनिया के सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने डेल स्टेन और वकार युनिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा था।
आईसीसी रैंकिंग में गाड़ा झंडा
पहले मैच में 9 विकेट लेने के बाद रबाडा ने आईसीसी रैंकिंग में भी अपना झंडा गाड़ा। वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलुड को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंचे थे। रबाडा ने अब तक खेले गए 65 टेस्ट मैच में 308 विकेट अपने नाम किए है। वहीं 101 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 157 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 65 टी-20 मैच में उन्होंने 71 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
29 mins agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
38 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines