IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम का मनोबल थोड़ा कम देखने को मिला था। इस हार के साथ आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ा था। जिसके बाद आरसीबी टॉप-2 से बाहर हो गई थी, लेकिन अभी भी आरसीबी के पास मौका है कि वो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर सके। आरसीबी को अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलना है, इस मैच से पहले टीम के लिए एक गुड न्यूज भी आई है। दरअसल टीम का सबसे बड़ा मैच विनर अब वापस लौट आया है, कई मैचों से फैंस इस खिलाड़ी को मिस कर रहे थे।
जोश हेजलवुड की हुई वापसी
जोश हेजलवुड आईपीएल 2025 प्लेऑफ से पहले टीम में वापस आ गए हैं। कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पिछले दो मैचों से बाहर थे। आईपीएल के एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद हेजलवुड घर वापस चले गए थे और पैट कमिंस, ट्रैविस हेड जैसे अन्य ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ वापस नहीं लौटे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरसीबी ने हेजलवुड के किट बैग की तस्वीर अपलोड की है, जिस पर कैप्शन लिखा है, “खोया और पाया।” इस तेज गेंदबाज के 27 मई को एलएसजी के खिलाफ आरसीबी के अंतिम लीग चरण के मैच में खेलने की उम्मीद है।
हेजलवुड का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
जहां आरसीबी अभी तक 13 मैच खेल चुकी है तो वहीं जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए 11 मैच खेले हैं। चोट के चलते वे पिछले 2 मैचों में खेल नहीं पाए थे। इन 11 मैचों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए हेजलवुड ने 14 विकेट चटकाए थे। अब ये मैच विनर खिलाड़ी एलएसजी के साथ होने वाले मैच में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है।
तीसरे पायदान पर आरसीबी
आरसीबी ने 13 मैच खेल लिए है, जिसमें से टीम को 8 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। फिलहाल 17 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है। अब आरसीबी अगले मैच को जीतकर टॉप-2 में जगह बनाना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC: टेस्ट टीम में वापसी पर करुण नायर का पहला रिएक्शन, 8 साल से नहीं मिला मौका
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines