Jos Buttler: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में जोस बटलर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 31 जुलाई को खेले गए मुकाबले में 55 रन बनाए. वह अब इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. बटलर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 24 रन दूर हैं. वह कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े हो गए हैं. फिलहाल वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं. बटलर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
जोस बटलर ने किया कमाल
जोस बटलर इन दिनों द हंड्रेड में सुपर जायंट्स की ओर से भाग ले रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. बटलर ने ट्रेंट्स रॉकेट्स के खिलाफ 37 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. इससे पहले उन्होंने 63 और 90 रनों की पारी खेली. शानदार प्रदर्शन के दमपर वह अब टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके नाम 14780 रन हैं. टी-20 में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस समय कायरन पोलार्ड पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 14803 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर बटलर 24 रन बना देते हैं तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच देंगे.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. उन्होंने 14562 रन बनाए हैं. वहीं, एलेक्स हेल्स 14449 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा पांचवें नंबर पर 14284 रनों के साथ डेविड वॉर्नर हैं. बटलर इस लिस्ट में इकलौते एक्टिव खिलाड़ी हैं. इसके अलावा सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें: मिल गया नया ‘हार्दिक पांड्या’, बल्ले और गेंद से मचा रहा गदर
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 14803 रन
जोस बटलर (इंग्लैंड) – 14780 रन
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562 रन
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 14449 रन
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 14284 रन
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines