हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जोस बटलर ने बना दिया World Record, टी-20 में बने रनों के बेताज बादशाह

इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में जोस बटलर ने कमाल का प्रदर्शन किया. इस मैच में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. बटलर अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन
Image Credit: X

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की बल्लेबाजी से हर कोई वाकिफ है, जब उनका बल्ला चलता है तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं. बटलर ने इंग्लैंड के लिए कई सालों तक कप्तानी भी की है. फिलहाल वह इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में खेल रहे हैं. वह मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. बटलर ने वेल्श फायर के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

जोस बटलर ने रचा इतिहास

जोस बटलर अब टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने नया इतिहास रचते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. बटलर अब 14833 रनों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम 14803 रन दर्ज हैं. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. उन्होंने टी-20 इतिहास में 14562 रन बनाए थे. लेकिन अब बटलर ने सभी बल्लेबाजों को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है. बटलर ने इस दौरान 9 शतक और 106 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विराट कोहली इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 430 मैचों की 417 पारियों में 14,218 रन बनाए हैं. उन्होंने 10 शतक और 110 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं, रोहित शर्मा लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं. उन्होंने 472 मैच की 459 पारियों में 12,531 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 शतक के अलावा 84 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

51 रनों की शानदार पारी

5 अगस्त को द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच मुकाबला खेला गया था. वेल्श फायर ने इस मैच में 155 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मैनचेस्टर ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली. बटलर ने इस मैच में शानदार 20 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने 2 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए. इस पारी की बदौलत उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola