वनडे सीरीज में मिली शर्मनाक हार, अब टी-20 सीरीज के लिए हुई इंग्लैंड में दिग्गज की एंट्री

West Indies vs England: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की कप्तानी अब दिग्गज खिलाड़ी संभालने वाला है।

ENG vs WI (3)

West Indies vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज हराया। ऐसे में अब इंग्लैंड टीम की निगाहें टी-20 सीरीज पर टिकी हुई हैं। टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

जोस बटलर संभालेंगे कप्तानी

इंग्लैंड की ओर से वनडे सीरीज के लिए कप्तानी का जिम्मा लियाम लिविंगस्टोन ने संभाला था। लेकिन उनकी अगुवाई में इंग्लैंड टीम शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि अब टी-20 सीरीज में जोस बटलर कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। बटलर ने इंग्लैंड के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला टी-20 विश्व कप 2024 में खेला था। इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। लेकिन अब वह टी-20 सीरीज के जरिए वापसी करने के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 का पहला मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

टी-20 में लाजवाब कप्तानी

जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए शानदार कप्तानी की है। उन्होंने टी-20 विश्व 2022 में इंग्लैंड को खिताब भी जिताया था। बटलर की ही कप्तानी में इंग्लैंड ने टी-20 विश्व कप 2024 में भी भाग लिया था। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 में अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था। टी-20 आकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 124 टी-20 मैच खेलते हुए 35.86 की औसत के साथ 3264 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का टी-20 स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ली और जॉन टर्नर।

विज्ञापन

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, मैथ्यू फोर्ड,, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, इविन लुईस, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ