अहम टेस्ट सीरीज से पहले युवा खिलाड़ी होगा बाहर, 8 शतक मारने वाले विस्फोटक बल्लेबाज को मौका

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में जेमी स्मिथ हिस्सा नहीं लेंगे। उनके अलावा एक विस्फोटक बल्लेबाज को मौका मिलेगा।

PAK vs ENG (3)

Jamie Smith:  मौजूदा समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अब तक खेले गए 2 मैच में इंग्लैंड ने एक मुकाबला जीता है, जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। हालांकि इस सीरीज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को दिसंबर- जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ का पत्ता कट जाएगा, उनकी जगह पर विस्टोफटक बल्लेबाज को मौका मिलेगा।

विज्ञापन

जेमी स्मिथ नहीं लेंगे हिस्सा

ईएसपीएननक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक जेमी स्मिथ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। वह पैटरनिटी लीव के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह पिता बनने वाले हैं। ऐसे में उनकी जगह पर जॉर्डन कॉक्स को शामिल किया जााएगा। हेड कोच ब्रेडन मैकुलम ने भी कॉक्स को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जेमी की जगह पर हमारी नजर में कॉक्स पर है।

विज्ञापन

कैसा रहा है जेमी स्मिथ का प्रदर्शन?

पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैच में जेमी स्मिथ का बल्ला बढ़-चढ़ कर नहीं चल सका है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 31 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से 21 और 6 रन निकले थे।

विज्ञापन

जॉर्डन कॉक्स के नाम 8 शतक

23 साल के जॉर्डन कॉक्स ने इस साल ही इंग्लैंड के लिए टी-20 डेब्यू किया था। उनके नाम 2 टी-20 इंटरनेशनल में 17 रन भी हैं। हालांकि अब वह टेस्ट प्रारूप में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 53 प्रथम श्रेणी मैच में अब तक 39.92 की औसत के साथ 3194 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 8 शतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 4 लिस्ट A मैच में उन्होंने 98 रन बनाए हैं, जबकि 125 टी-20 घरेलू मैच में उन्होंने 2615 रन बनाए हैं। कॉक्स इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ