Jonty Rhodes On Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ सालों में बतौर ओपनर काफी प्रभावशाली साबित हुए हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में की थी, लेकिन उनके गेम में सुधार तब आया, जब 2013 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें पारी का आगाज कराया। इसके बाद रोहित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित अब दस हजार से ज्यादा वनडे रनों के साथ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं।
उन्होंने कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में आईपीएल में भी बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इसमें बल्लेबाज के रूप में 6500 से ज्यादा रन और अपनी लीडरशिप में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताना प्रमुख है। उनको लेकर अब मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच जोंटी रोड्स ने बड़ा खुलासा किया है। रोड्स ने आईपीएल में रोहित के साथ काम करने की अपनी शुरुआती यादों को याद किया और कहा कि उन्होंने नेट्स में महान सचिन तेंदुलकर जितना कठिन अभ्यास नहीं किया था और उनके पास सर्वश्रेष्ठ टैकनीक भी नहीं थी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के ‘बुमराह’ से टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, पाकिस्तान के उड़ा चुका है होश
रोहित बिल्कुल भी नहीं बदला- रोड्स
रोड्स ने एलीना डिसेक्ट्स के यूट्यूब पॉडकास्ट में कहा, ‘मेरा मतलब है कि वह बिल्कुल भी नहीं बदला है। यह बहुत हास्यास्पद है, लेकिन जब वो बैटिंग करने आते थे तो नेट्स पर ज्यादा समय नहीं बिताते थे। यह बात पक्की है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर जितनी कड़ी प्रैक्टिस नहीं की। हो सकता है कि वह कभी-कभी नेट्स से दूर प्रैक्टिस करता हो, लेकिन उनको देखकर लगता है कि उसके पास सर्वश्रेष्ठ टैकनीक नहीं थी।’
रोहित ने टीम को बनाया वर्ल्ड चैम्पियन
बता दे कि रोहित ने इस साल आईसीसी खिताब के लंबे सूखे को खत्म करते हुए भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिसने पूरे टीम पर प्रभाव डाला। उनको लेकर रोड्स ने कहा, ‘उसकी आलोचना इस बात के लिए की जा रही है कि उनके पैर बहुत ज्यादा मूवमेंट नहीं कर पा रहे हैं। जबकि असल में वह क्रीज पर बहुत सहज हैं और उसके पैर अच्छे से चल रहे हैं। उन्हें देखना बहुत अच्छा रहा है क्योंकि वह वैसे ही रहे हैं। अपने प्रति सच्चे रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।’
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट के खिलाफ अकेले ही आग उगल सकता है ये बांग्लादेशी खिलाड़ी, पलट देता है मैच का पासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines