Jonny Bairstow: इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड लीग खेली जा रही है। टूर्नामेंट का छठा मुकाबला वेल्श फायर बनाम लंदन स्पिरिट के बीच खेला गया। इस मैच में वेल्श फायर की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। हालांकि उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। केन विलियमसन की अगुवाई वाली लंदन स्पिरिट ने मुकाबला 8 रनों से अपने नाम किया है।
जोनी बेयरस्टो का धमाल
लंदन स्पिरिट के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो ने अपनी बल्लेबाजी का समा बांध दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनके अलावा वेल्श फायर के लिए कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। इसलिए उनकी टीम विशाल स्कोर नहीं बना सकी है। बेयरस्टो ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए। इस तरह उन्होंने इस मैच में केवल 12 बांउंड्री अपने नाम की। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172 का रहा।
ऐसा था मैच का हाल
लंदन स्पिरिट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। टीम की ओर से डेविड वॉर्नर ने 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जेमी स्मिथ ने 26 और एश्टन टर्नर ने 24 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में वेल्श फायर 100 गेंदों में 155 रन ही बना सकी। वेल्श शायर की ओर से बेयरस्टो के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। क्रिस ग्रीन ने 21 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। लंदन स्पिरिट ने अंत में 8 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines