GT vs MI: अनसोल्ड रहे जॉनी बेयरस्टो ने धो डाला, IPL में आते ही मचाया कोहराम, मजाक बना गुजरात का बॉलिंग अटैक
Jonny Bairstow: आईपीएल 2025 के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई।
Edited By Shubham Mishra

Jonny Baristow
Edited By Shubham Mishra

Jonny Baristow
Jonny Bairstow: आईपीएल 2025 में अपना पहला ही मैच खेलने मैदान पर उतरे जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा डाला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को बेयरस्टो ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत दी है। बेयरस्टो के आगे गुजरात का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया है। बेयरस्टो ने गुजरात के इस सीजन सबसे भरोसेमंद गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की धज्जियां उड़ाकर रख डाली। प्रसिद्ध के एक ओवर में बेयरस्टो ने 26 रन ठोक डाले। भले ही बेयरस्टो अपना अर्धशतक पूरा करने में चूक गए, लेकिन उन्होंने 22 गेंदों में 47 रन की आतिशी पारी खेली।
एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने जॉनी बेयरस्टो उतरे। बेयरस्टो ने क्रीज पर आते के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। पारी का चौथा ओवर डालने आए प्रसिद्ध कृष्णा को बेयरस्टो ने खासतौर पर निशाने पर लिया। बेयरस्टो ने इस ओवर का आगाज ही जोरदार सिक्स के साथ किया। इसके बाद अगली बॉल को इंग्लैंड के बल्लेबाज ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद को भी बेयरस्टो ने फैन्स के बीच पहुंचाया। ओवर की लास्ट बॉल पर भी मुंबई के ओपनर ने दनदनाता हुआ चौका जमाया। इस तरह से बेयरस्टो ने कृष्णा के ओवर में कुल 26 रन बटोरे।
Jonny Bairstow is in beast mode today! Looking sharp 🔥 pic.twitter.com/X46KMi9hfU
— MI Fans Army™ (@MIFansArmy) May 30, 2025
बेयरस्टो को दूसरे छोर से रोहित शर्मा का भी अच्छा साथ मिला। दोनों ने पावरप्ले के अंदर बल्ले से जमकर तबाही मचाई और मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 6 ओवर में ही 79 रन लगा डाले। बेयरस्टो के साथ-साथ रोहित ने भी गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आईपीएल 2025 में पावरप्ले के अंदर यह मुंबई का सबसे बड़ा स्कोर भी है। हालांकि, बेयरस्टो अपने अर्धशतक से 3 रन दूर रह गए और 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के जमाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: