Jomel Warrican: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 का अंत अच्छा नहीं रहा, टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि साल 2025 की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी रही। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज 4-1 से अपने नाम की। हालांकि आईसीसी ने जब जनवरी 2025 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान किया तब इस अवॉर्ड में कोई भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया। प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब में वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज ने झंडा गाड़ा है।
जोमेल वारिकन ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब
वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज जोमेल वारिकन ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है। उन्होंने जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाज नोमान अली और वरुण चक्रवर्ती को पछाड़कर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम कर लिया है। मई 2024 के बाद वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में 14 विकेट लेकर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की थी।
ऐसा रहा था प्रदर्शन
जोमेल वारिकन ने पाकिस्तानी सरजमीं पर अपनी फिरकी गेंदबाजी से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2 मैच में 71.5 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान फिरकी गेंदबाज ने 14 मेडन ओवर फेंके। साथ ही इस खिलाड़ी ने 19 विकेट भी अपने नाम किए। इस वजह से जोमेल वारिकन को आईसीसी ने बड़े खिताब से नवाजा।
35 साल बाद वेस्टइंडीज ने जीता टेस्ट
पाकिस्तानी सरजमीं पर वेस्टइंडीज ने 35 साल बाद टेस्ट मैच जीता था। जोमेल वारिकन ने दूसरे टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लिए और कुल मिलाकर उन्होंने इस मैच में 9 विकेट चटकाए थे। यही वजह रही कि वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के घर पर 35 साल बाद टेस्ट क्रिकेट अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: रियान पराग ने खुद उठाया ‘वायरल यूट्यूब हिस्ट्री’ के सच से पर्दा, विवाद को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
33 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines