हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विलेन से हीरो बने John Cena, WWE SummerSlam 2025 से पहले बड़ा कदम उठाकर चौंंकाया

WWE SmackDown का एपिसोड इस बार शानदार रहा. आपको बता दें SummerSlam 2025 से पहले जॉन सीना ने बेबीफेस टर्न लेकर सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE SummerSlam 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड शानदार रहा. शुरुआत में जॉन सीना और कोडी रोड्स का सैगमेंट हुआ. आप चौंक जाएंगे लेकिन सीना का बेबीफेस टर्न देखने को मिला. इस बार सीना और रोड्स के बीच ब्रॉल नहीं हुआ. सीना ने ईमानदारी से अपनी बात रखी. उन्होंने रोड्स को SummerSlam 2025 में स्ट्रीट फाइट के लिए मजबूर करने के लिए धन्यवाद दिया. सीना की बातें सुनकर सभी हैरान हो गए. फैंस ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं. इतना ही नहीं सीना ने रिंग के बाहर आकर अपनी पत्नी को भी गले लगाया.

WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान

जॉन सीना ने कहा कि पिछले पांच महीनों से उन्हें एक किक की सख्त जरूरत थी. सीना ने बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने टीवी पर चौंकाने वाली चीजें बनाने की कोशिश में अपनी सभी आस्थाएं गलत जगह बहा दीं. सीना ने द रॉक पर भी निशाना साधा. सीना ने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें गलत रास्ते पर ले जाने के बारे में सोचा था उन्होंने उन्हें बेबस छोड़ दिया. सीना ने बताया कि वह बेल्ट को अपने साथ ले जाना चाहते हैं ताकि फैंस उन्हें कभी भूल ना पाएं.

सीना ने बताया कि उन्हें कोडी रोड्स की बात माननी चाहिए थी क्योंकि वह उनके अच्छे दोस्त हैं. सीना ने क्लियर किया कि SummerSlam में चाहे कोई भी जीते लेकिन असली जीत फैंस की होगी. सीना की बातें सुनकर कोडी भी हैरानी में पड़ गए थे. कोडी ने दो बियर मंगाई और सीना के साथ जश्न मनाया. जॉन ने बेबीफेस टर्न ले लिया है. अब देखना होगा कि SummerSlam में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में क्या होता है.

विज्ञापन

जॉन सीना ने कब लिया था हील टर्न?

Elimination Chamber 2025 बहुत ही शानदार रहा था. जॉन सीना ने वहां पर मेंस चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया था. इतना ही नहीं उन्होंने द रॉक के इशारे पर रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. सीना ने कोडी की हालत खराब कर दी थी. सीना ने इसके बाद मेनिया में कोडी को हराकर टाइटल भी अपने नाम किया. सीना ने हर बार फैंस को निशाना बनाया और उनके ऊपर तंज भी कसा.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 1 August, 2025: John Cena ने मारी पलटी, Randy Orton ने खोया आपा, Jacob Fatu का बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola