Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल 2025 में भाग ले रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में रन मशीन का बल्ला दो मैच में चला है। वह आरसीबी के लिए इस बार भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में खेल रहे हैं। यूं तो विराट कोहली की दीवानी पूरी दुनिया है। लेकिन अब विराट कोहली की लोकप्रियता WWE में भी पहुंच चुकी है। WWE के स्टार रेसलर जॉन सीना ने विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है।
जॉन सीना ने साझा किया पोस्ट
WWE के स्टार रेसलर जॉन सीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से विराट कोहली की एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 की अंगूठी पहने हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच से पहले विराट कोहली ने सीना के मशहूर ‘यू कांट सी मी’ मूव की नकल की थी। विराट को अंगूठी बीसीसीआई की ओर से टी-20 विश्व कप 2024 जीतने पर मिली थी। विराट अंगूठी पहनकर काफी खुश नजर आए थे। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी टिम डेविड के साथ डांस भी किया था। विराट का मूव सीना को पसंद आया और उन्होंने स्टोरी साझा कर दी।
विराट कोहली आईपीएल 2025 में मचा रहे हैं तहलका
विराट कोहली आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा सीएसके के खिलाफ उन्होंने 31 रन बनाए थे, जबकि जीटी के खिलाफ विराट कोहली सस्ते में ही पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने केवल 7 रन बनाए थे, जबकि मुंबई के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में विराट ने कमाल का प्रदर्शन किया और 67 रनों की पारी खेली। अब तक खेले गए 4 आईपीएल मैच में उन्होंने 164 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस पर भड़के KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
55 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines