हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

John Cena के WWE में अंतिम विरोधी को लेकर बड़ा ऐलान, 16 रेसलर्स के बीच होगी ऐतिहासिक मैच के लिए टक्कर

1 नवंबर को हुआ WWE Saturday Night’s Main Event इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. वहां पर जॉन सीना ने भी एक वीडियो पैकेज के जरिए बड़ा ऐलान किया. सीना 13 दिसंबर को अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उन्होंने अपने विरोधी के निर्णय को लेकर बड़ी जानकारी दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
जॉन सीना

John Cena: जॉन सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. 13 दिसंबर को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनके पास अब ज्यादा तारीखें नहीं बची हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. अब इसे लेकर सीना ने खुद बड़ा ऐलान कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

जॉन सीना के विरोधी के लिए आयोजित होगा टूर्नामेंट

अपने रिटायरमेंट टूर में अभी तक जॉन सीना कुछ पुराने विरोधियों का सामना कर चुके हैं. ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन और आर-ट्रुथ जैसे दिग्गजों से वह टक्कर ले चुके हैं. 1 नवंबर को हुए Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वहां पर सीना ने पहले से रिकॉर्ड वीडियो पैकेज के जरिए ऐलान किया कि उनके अंतिम विरोधी का निर्धारण करने के लिए 16-मैन टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा. सीना ने बताया कि इस टूर्नामेंट में Raw, SmackDown और NXT के सुपरस्टार शामिल होंगे. यह टूर्नामेंट एक हफ्ते बाद उनके होमटाउन बॉस्टन में शुरू होगा.

ये भी पढ़ें:-WWE में 26 साल के रेसलर की 302 दिनों की बादशाहत का दुखद अंत, पूर्व AEW स्टार ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास

विज्ञापन

जॉन सीना ने दिया बड़ा बयान

वीडियो पैकेज में जॉन सीना ने कहा,”एक साल से भी ज्यादा पहले जब से मैंने रिटायरमेंट टूर की घोषणा की है, तब से मुझसे सबसे ज्यादा यही सवाल पूछा गया है कि आप अपने आखिरी मैच में किससे भिड़ना चाहते हैं? मेरा जवाब हमेशा एक ही रहा है. अपने आखिरी दिन मैं उसी से भिड़ना चाहता हूं जो आगे जाकर उसी तरह के मौके का फायदा उठाने को तैयार हो जैसा मुझे पहले दिन मिला था. इसलिए मेरे होमटाउन बॉस्टन में Raw पर 16 लोगों का एक टूर्नामेंट शुरू होगा. इसमें Raw, SmackDown और NXT के सुपरस्टार्स होंगे. इसमें ऐसे सितारे भी होंगे जो यहां काम भी नहीं करते हैं. कुछ ऐसे भी होंगे जिनके साथ मेरा पुराना इतिहास रहा है. इससे भी ज्यादा प्रतिभाशाली लोगों की पीढ़ी होगी जिनसे साथ मैंने लाइफ में कभी आमने-सामने मुकाबला नहीं किया”. ट्रिपल एच ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”इतिहास का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर”.

ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event रिजल्ट, 1 नवंंबर, 2025: CM Punk बने नए चैंपियन, Cody Rhodes की चीटिंग, फेमस स्टार के टाइटल रन का अंत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola