Jofra Archer on Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बीच ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. उनके अचानक संन्यास लेने के फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. स्टोक्स के सबसे करीबी खिलाड़ियों में शामिल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इस फैसले से काफी दुखी नजर आए. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के बाद आर्चर ने एक भावुक बयान दिया और कहा कि स्टोक्स के बिना ड्रेसिंग रूम की कल्पना करना भी उनके लिए मुश्किल है.
बेन स्टोक्स के संन्यास ने आर्चर को किया भावुक
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला रहा, जिसमें इंग्लिश टीम को 160 रनों से हार झेलनी पड़ी. वहीं, मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने स्टोक्स के संन्यास पर कहा, “स्टोक्स सिर्फ मेरे कप्तान ही नहीं, बल्कि मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं. जब भी मुझे सलाह की जरूरत होती थी, मैं हमेशा उनके पास जा सकता था. मैंने इंग्लैंड के लिए जितने भी मैच खेले हैं, वे हमेशा मेरे साथ रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “सबसे मुश्किल बात यह है कि उनके बिना ड्रेसिंग रूम वैसा नहीं रहेगा और उनकी कमी की आदत पड़ने में काफी समय लगेगा. उनकी कमी हमें मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह खलेगी.”
स्टोक्स ने हमेशा आर्चर का दिया साथ
पिछले कुछ वर्षों में लगातार चोटों के कारण आर्चर लंबे समय तक टीम से बाहर रहे. इस दौरान बेन स्टोक्स ने हर मौके पर उनका समर्थन किया. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने की वजह से आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे, जिसके बाद कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना की थी. हालांकि, स्टोक्स ने खुलकर आर्चर का बचाव किया और कहा था कि खिलाड़ियों को अपने करियर और उपलब्ध टूर्नामेंटों को लेकर फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए.
गौरतलब है कि आर्चर ने 2019 में जो रूट की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन बेन स्टोक्स के नेतृत्व में उनका प्रदर्शन और भी बेहतर रहा. स्टोक्स की कप्तानी में उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 27 विकेट हासिल किए, जबकि जो रूट की कप्तानी में खेले 13 टेस्ट में उनके नाम 44 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: इंग्लैंड को घर में रौंदकर न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 40 साल बाद किया ये बड़ा कारनामा
सीरीज में रहे इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार पारियों में 22.81 की औसत से 11 विकेट झटके और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड सीरीज 2-1 से हार गई. इंग्लैंड को अपने ही घर में 14 साल बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव , जानिए टीम इंडिया की पोजिशन
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
48 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines