GT vs RR: हवा में लहराई गेंद और उड़ गया Shubman Gill का ऑफ स्टंप, जोफ्रा आर्चर की मैजिकल बॉल का जवाब नहीं!

GT vs RR: अहमदाबाद के मैदान पर शुभमन गिल का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं चल सका। गिल जोफ्रा आर्चर की गेंद पर महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Jofra Archer

Jofra Archer

Shubham Gill GT vs RR: आईपीएल 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम के कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गिल को जोफ्रा आर्चर ने चलता किया। गिल राजस्थान के फास्ट बॉलर की रफ्तार से चकमा खा गए और आर्चर की गेंद उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। राजस्थान ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वानिंदु हसरंगा निजी कारणों के चलते यह मैच नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन

आर्चर ने उड़ाए कप्तान गिल के होश

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत धीमी रही। पहले दो ओवर में टीम ने 14 रन बनाए। तीसरे ओवर जोफ्रा आर्चर फेंकने आए। आर्चर के हाथ से निकली पहली ही गेंद शुभमन गिल को पूरी तरह से चकमा दे गई। 147.7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आई बॉल के आगे गुजरात के कप्तान चारों खाने चित हो गए। गेंद हवा में लहराई और गिल का ऑफ स्टंप ले उड़ी। शुभमन के हाव-भाव को देखकर लगा कि वह गेंद की लाइन को समझने में पूरी तरह से नाकम रहे और उन्हें सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

एक बदलाव के साथ उतरी है राजस्थान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान को मजबूरी में अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है। निजी कारणों के चलते वानिंदु हसरंगा यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। हसरंगा की जगह पर टीम में फजलहक फारूकी को टीम में शामिल किया गया है। हसरंगा का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा रहा है और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, गुजरात ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ