Jofra Archer 50 ODI Wickets: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के लिए करो या मरो मुकाबले में जोफ्रा आर्चर गेंद से जमकर कहर बरपा रहे हैं। आर्चर ने अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला है। पावरप्ले के अंदर ही इंग्लिश तेज गेंदबाज ने तीन अफगानी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है। तीन विकेट लेने के साथ ही आर्चर ने वनडे क्रिकेट में अपना अनोखा अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। आर्चर ने जेम्स एंडरसन का ऑलटाइम रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है।
आर्चर बने नंबर वन
दरअसल, जोफ्रा आर्चर ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन की राह दिखाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। आर्चर इंग्लैंड की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ अपने 30वें मैच में हासिल किया है। आर्चर ने जेम्स एंडरसन के ऑलटाइम रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है।
एंडरसन ने वनडे में विकेटों का अर्धशतक 31वें मैच में पूरा किया था। इंग्लिश फास्ट बॉलर ने गुरबाज को क्लीन बोल्ड करते हुए सिर्फ 6 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, सेदिकुल्लाह अटल को महज 4 रन के स्कोर पर आर्चर ने चलता किया। पिछले मैच में 90 रन की शानदार पारी खेलने वाले रहमत शाह को आर्चर ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर चलता किया।
इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी
इंग्लैंड को अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लिश टीम को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन जोरदार रहा था। हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाज 352 रनों के लक्ष्य का भी बचाव करने में नाकाम रहे थे। जोस बटलर की सेना को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ता है, तो टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
25 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines