Joe Root Century: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। दुनिया का कोई भी बॉलिंग अटैक रूट के बल्ले पर लगाम लगाने में असफल हो रहा है। मुल्तान में पाकिस्तान के गेंदबाज भी इंग्लिश बल्लेबाज के आगे पानी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 35वां शतक जड़ दिया है। साल 2024 में रूट के बल्ले से निकला यह पांचवां शतक है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा को खास मामले में पीछे छोड़ दिया है। वहीं, रूट एलिस्टर कुक के एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब भी पहुंच गए हैं।
रोके नहीं रुक रहे जो रूट
मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन रूट शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए। रूट ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने मैदान के चारों ओर एक से बढ़कर एक खूबसूरत शॉट्स लगाए और अपने टेस्ट करियर की 35वीं सेंचुरी 167 गेंदों पर पूरी की। रूट के बल्ले से निकला यह साल 2024 का पांचवां शतक है।
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने इस मामले में कामिंदु मेंडिस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और वह इस साल सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट इंग्लैंड की ओर से विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रूट से आगे अब सिर्फ एलिस्टर कुक हैं, जिन्होंने घर के बाहर खेलते हुए 18 सेंचुरी ठोकी है।
गावस्कर-लारा का रिकॉर्ड ध्वस्त
जो रूट ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 35वां शतक जमाने के साथ ही सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने को एक साथ पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर-लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक दर्ज हैं। रूट इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान से भी आगे निकल गए हैं। टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब रूट छठे पायदान पर आ गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 51 शतक ठोके हैं।
तीन साल में 18 शतक
जो रूट को हमेशा से ही टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट काफी रास आया है और यह बात उनके बेमिसाल आंकड़ों से साफ जाहिर होती है। साल 2021 से लेकर 2024 के बीच में रूट के बल्ले से 18 शतक निकले हैं। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक बार पांच या उससे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा रूट तीन बार कर चुके हैं। इस लिस्ट में रूट से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग और मैध्यू हेडन ही हैं।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
23 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
28 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
33 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines