Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने इस साल रनों का अंबार लगा दिया है। उन्होंने मुल्तान टेस्ट मैच में अपने करियर 35वां शतक बना दिया है। इसके साथ ही वो एक साथ 4 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने, ब्रायन लारा, सुनील गावस्कर और यूनिस खान को पीछे छोड़ दिया है।
एलिस्टर कुक को छोड़ा पीछे
अपनी इस पारी के दौरान वो इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में जो रूट के नाम अब 12500 से ज्यादा रन हो गए हैं। इस साल रूट बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस साल उन्होंने 12 टेस्ट मैच की 21 पारियों में 5 शतक और 4 अर्धशतक की बदौलत 1100 से ज्यादा रन बनाए हैं। अगर वो इसी रफ्तार से रन बनाते गए तो वो जल्द ही राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ देंगे।
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने मचाया धमाल
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट से ज्यादा रन सिर्फ राहुल द्रविड़ (13288), जैक कैलिस (13289), रिकी पोंटिंग (13378) और सचिन तेंदुलकर (15921) बनाए हैं। जो रूट के पास आगामी मैचों में राहुल द्रविड़, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका है। इन तीनों दिग्गजों को पीछे छोड़ने के लिए जो रूट को 828 रन और बनाने होंगे। हालांकि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जो रूट को अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा। वो अभी सचिन से 3371 रन पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने के लिए जो रूट को लगातार रन बनाने होंगे।
दोहरे शतक के करीब
मुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने अपने करियर का 35वां टेस्ट शतक लगाया है। वो 277 गेंदों पर 176 रन बनाकर खेल रहे है। ऐसे में अब उनकी नजर चौथे दिन दोहरा शतक लगाने की होगी। वहीं, इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय 3 विकेट खोकर 492 बना लिए हैं।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
29 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
41 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
49 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines