Joe Root: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में 5 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनके आस पास भी कोई नजर नहीं आता है। हालांकि खास बात ये है कि इंग्लैंड ने अब तक एक बार भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में नहीं पहुंची है। लेकिन रूट लगातार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रिसाइकल में रनों का अंबार लगा रहे हैं। उन्होंने 59 मैच में ये कारनाम किया है।
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
जो रूट ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 5 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं। उन्होंने 45 मैच में अब तक 52.05 की औसत के साथ 3904 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 50.52 की औसत के साथ 3486 रन बनाए हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 37.81 की औसत के साथ 48 मैच में 3101 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अबतक 32 मैच में 2755 रन बनाए हैं। लिस्ट में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। उनके नाम अब तक 34 मैच में 2594 रन हैं।
ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल
पाकिस्तान ने बनाए विशाल स्कोर
मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया। अब्दुल्लाह शफीक ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 184 गेंदों में 102 रन बनाए, जबकि कप्तान शान मसूद ने 177 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा सऊद शकील ने 177 गेंदों में 82 रन बनाए थे। इसके अलावा सलमान अली आगा ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने अपने 3 बल्लेबाजों की शतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 556 रन बनाए थे।
जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 20 ओवर में 96/1 रन बना चुकी है। जो रूट 54 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि जैक क्रॉली ने 64 गेंदों में 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
1 hr agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines