Joe Root: विराट कोहली का एक खास टेस्ट रिकॉर्ड खतरे में है, जिसे इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट तोड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम अब तक 7 दोहरे शतक दर्ज हैं। वहीं, जो रूट के खाते में अब तक 6 दोहरे शतक आ चुके हैं। अगर जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट या आने वाले तीसरे टेस्ट में 2 और दोहरे शतक ठोक देते हैं, तो उनके दोहरे शतक की संख्या 8 हो जाएगी और वे विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड को तोड़ देगें। इसका मतलब है कि अगर दूसरे और तीसरे मैच में जो रूट अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे विराट कोहली के इस टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं या उसको तोड़ भी सकते हैं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में किस खिलाड़ी के नाम हैं सबसे ज्यादा दोहरे शतक…
चेतेश्वर पुजारा (176 पारियों में 3 डबल सेंचुरी)
चेतेश्वर पुजारा एक धैर्यवान बल्लेबाज हैं, जो लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 176 पारियों में 3 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
मुष्फिकुर रहीम (170 पारियों में 3 डबल सेंचुरी)
बांग्लादेश के मुष्फिकुर रहीम ने 170 पारियों में 3 डबल सेंचुरी बनाई हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम मौके पर बड़ी पारियां खेली हैं।
स्टीव स्मिथ (195 पारियों में 4 डबल सेंचुरी)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 195 पारियों में 4 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी अनोखी बल्लेबाजी स्टाइल और लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है।
जो रूट (268 पारियों में 6 डबल सेंचुरी)
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 268 पारियों में 6 डबल सेंचुरी बनाई हैं। वे अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं और हमेशा लंबे समय तक क्रीज पर टिकते हैं।
केन विलियमसन (180 पारियों में 6 डबल सेंचुरी)
न्यूजीलैंड के क्लास बल्लेबाज केन विलियमसन ने 180 पारियों में 6 डबल सेंचुरी ठोकी हैं। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि वे किसी भी गेंदबाज का सामना करके बड़ी पारियां खेल सकते हैं।
विराट कोहली (195 पारियों में 7 डबल सेंचुरी)
भारत के विराट कोहली ने अब तक 195 पारियों में 7 डबल सेंचुरी बनाई हैं। वे लंबे समय तक क्रीज पर टिकने और बड़े स्कोर बनाने के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलते नजर आएंगे। उनसे इस सीरीज में भी एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
38 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
1 hr agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
1 hr agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
2 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
3 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines