Joe Root broken Alastair Cook record: पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही इंग्लैंड टीम पहला मैच मुल्तान में खेल रही है। मुल्तान में खेले जा रहे मुकाबले में जो रूट ने एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एलिस्टर कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिया है। इस मैच में रूट शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दुनिया के 5वें बल्लेबाज बने एलिस्टर कुक
टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब रूट दुनिया के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 15921 रन बनाए थे। वहीं रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 13378 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर जैक्स कैलिस हैं, जिन्होंने 13289 रन बनाए थे। चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम है। उन्होंने 13288 रन बनाए थे। वहीं अब जो रूट 12 472 रन बनाकर पांचवा स्थान हासिल कर लिया हैं।
हालांकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रूट ने कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुक के नाम टेस्ट में 12472 रन हैं।
ऐसा है मैच का हाल
मुल्तान में खेले जा रहे पहले मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 149 ओवर में 556 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। पाक की ओर से अबदुल्लाह शफीक 102 गेंदों में 184 रन बनाए थे, जबकि शान मसूद ने भी कप्तानी पारी खेली और पाक के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 177 गेंदों में 151 रन बनाए थे। इसके अलावा सलमान अली आगा ने भी 104 रनों की शानदार पारी खेली।
जवाब में इंग्लैंड की टीम खबर लिखे जाने तक 47.3 ओवर में 242/2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है। जैक क्रॉली 85 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा जो रूट 79 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं बेन डकेट 71 गेंदों में 82 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
24 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines