Joe Root: जो रूट का नाम आज दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में लिया जाता है। उन्होंने हर देश में अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीता है। चाहे एशिया की स्पिन पिचें हों या ऑस्ट्रेलिया की तेज बाउंसी विकेटें, जो रूट हर जगह रन बनाना जानते हैं। इस समय वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया था। इसके बाद दूसरे वनडे मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया।
वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जब जो रूट ने 42 रन बनाए, तो उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 139 गेंदों में 166 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम था, जिन्होंने 6957 रन बनाए थे
2013 में किया था वनडे डेब्यू
जो रूट ने इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2013 में डेब्यू किया था। शुरुआत से ही उन्होंने अपनी शानदार तकनीक और सधी हुई बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने अब तक 179 वनडे मैच खेले हैं और 6960 रन बनाए हैं। इनमें 17 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।
टेस्ट में भी रच चुके हैं कीर्तिमान
जो रूट ना सिर्फ वनडे में बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 153 टेस्ट मैचों में 13006 रन बनाए हैं। इसमें 36 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत है उनकी तकनीक और संयम। एक बार वह क्रीज पर जम जाएं, तो उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होता।
टी20 में भी दिखा चुके हैं हुनर
हालांकि जो रूट ने ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में भी 893 रन बनाए हैं। जो रूट आज के दौर के सबसे भरोसेमंद और स्टाइलिश बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनका रिकॉर्ड इस बात का सबूत है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
5 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
5 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
7 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
7 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines