नाती-पोते खिलाने की उम्र में किया क्रिकेट डेब्यू, 64 साल की इस खिलाड़ी के जज्बे को दिल से सलाम

Joanna Child: पुर्तगाल की जोआना चाइल्ड ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करके इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने दूसरी सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Joanna child

Joanna child

Joanna Child: पुर्तगाल की जोआना चाइल्ड ने 64 साल की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करके इतिहास रच दिया है। ऐसा करके वो दूसरी सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गई हैं और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। जोआना ने 7 अप्रैल को अल्बर्गारिया में नॉर्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में पुर्तगाल के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया।

विज्ञापन

चाइल्ड ने इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

चाइल्ड ने इस दौरान फॉकलैंड आइलैंड्स के एंड्रयू ब्राउनली (62 साल, 145 दिन) और केमैन के मैली मूर (62 साल, 25 दिन) को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह सिर्फ जिब्राल्टर की सैली बार्टन से पीछे रह गईं, जिन्होंने 66 साल और 334 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

विज्ञापन

डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं जोआना

हालांकि जोआना का डेब्यू मैच में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जहां वो बल्ले से सिर्फ दो रनों का योगदान ही दे सकीं। उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हुए चार गेंदों पर 11 रन दिए। जोआना बेशक डेब्यू मैच को यादगार बनाने में असफल रहीं, लेकिन उनके 64 साल की उम्र में डेब्यू करने पर क्रिकेट फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

पुर्तगाल ने 2-1 से जीती सीरीज

जोआना को दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला, जहां पुर्तगाल ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बता दें कि जोआना जिस टीम का हिस्सा थीं, उसमें 15 साल की इशरीत चीमा, 16 साल की मरियम वसीम और अफशीन अहमद भी खेलीं। इस तरह से इस टीम में युवा और अनुभव खिलाड़ियों का अनूठा मिक्स-अप देखने को मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ