Jitesh Sharma: एशिया कप 2025 के लिए जितेश शर्मा को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। जितेश लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में भी विकेटकीपर बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जितेश का शुमार अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में किया जाता है। जितेश ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी बैटिंग भारतीय टिम के हिटमैन यानी रोहित शर्मा का वीडियो देखकर सीखी है, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 637 छक्के जड़े हैं।
जितेश शर्मा ने दिया बड़ा बयान
जितेश शर्मा ने कहा कि मैं रोहित शर्मा की बल्लेबाजी खूब देखता था। जब मैं क्रिकेट को लेकर गंभीर था, तब भी मेरा झुकाव रोहित भाई की ओर था। जब मैं विजय हजारे ट्रॉफी खेलने जाता था, तो उनकी बल्लेबाजी देखकर जाता था। उनकी बल्लेबाजी देखने के बाद, मैं सोचता था, वाह क्रिकेट कितना आसान है। जिस तरह से वो खेलते हैं, उनकी आलसी शान, उनकी बल्लेबाजी बहुत आसान लगती है।
देखने वाली बात ये होगी कि एशिया कप 2025 में संजू सैमसन की मौजूदगी में जितेश को भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका मिलता है या नहीं।
जितेश के करियर पर एक नजर
जितेश शर्मा ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 14 मैच में 156.06 के स्ट्राइक रेट के साथ 309 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के दमपर उन्हें भारतीय टीम की ओर से साल 2023 में डेब्यू करने का मौका मिला। जितेश ने अब तक भारत के लिए 9 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 14.28 की औसत के साथ 100 रन बनाए हैं। भारत के लिए उन्हें अब तक बल्लेबाजी करने का अधिक मौका नहीं मिला है। आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 55 मैच में 25.41 की औसत और 157.05 के स्ट्राइक रेट के साथ 991 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines