झारखंड की अंडर-14 फुटबॉल टीम से CM हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, नेशनल चैंपियन बनने पर दी बधाई

Jharkhand U14 Football Team: झारखंड की अंडर-14 टीम ने मध्य प्रदेश के उमरिया में फाइनल में पंजाब को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगवलार को टीम से मुलाकात की और जीत की बधाई दी.

CM Hemant Soren meets Jharkhand U14 Football Team

मुख्यमंत्री ने झारखंड की अंडर-14 फुटबॉल टीम से की मुलाकात

CM Hemant Soren meets Jharkhand U14 Football Team: झारखंड की अंडर 14 फुटबॉल टीम ने मंगलवार, 9 दिसंबर को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगियों को नेशनल चैंपियन बनने पर ढेरों बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

पंजाब को हराकर झारखंड बनी चैंपियन

झारखंड की अंडर-14 टीम ने मध्य प्रदेश के उमरिया में 1 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पंजाब को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के बैनर तले आयोजित हुई थी. नेशनल चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी.

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत झारखंड के गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है और उम्मीद है कि आगे भी ये खिलाड़ी खेल जगत में नए आयाम स्थापित करेंगे.

विज्ञापन

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

टीम के खिलाड़ियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य सरकार की खेल नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. झारखंड की यह टीम न सिर्फ खेल के क्षेत्र में बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ