West Indies vs Australia 1st Test: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा, जिसके चलते 14 विकेट पहले दिन में ही गिर गए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही दिन महज 180 रनों पर ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। वहीं अब जेडेन सील्स की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, पहले दिन जेडेन सील्स ने विकेट लेने के बाद कुछ ऐसा किया, जिससे आईसीसी उनपर एक्शन ले सकती है।
जेडेन सील्स पर गिरेगी आईसीसी की गाज?
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें अमह भूमिक वेस्टइंडीज के तेंज गेंदबाज जेडेन सील्स और शमर जोसेफ ने निभाई। जेडेन ने 5 और शमर ने 4 विकेट चटकाए थे। वहीं पैट कमिंस को इस दौरान थोड़ा तेज गति से रन बनाते हुए देखा गया था। जिसके बाद जेडेन सील्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद उनको ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा किया। जिसके बाद अब आईसीसी जेडेन सील्स के खिलाफ एक्शन ले सकती है। कमिंस ने पहली पारी में 18 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के के साथ 28 रनों की पारी खेली थी।
पहले दिन ऐसा रहा खेल
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा रन बनाए। हेड ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 59 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 47 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में मार्नस लाबुशेन की जगह खेल रहे सैम कोंस्टास महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा जोस इंगलिस जिनको स्टीव स्मिथ की जगह टीम में शामिल किया गया है वे भी पहली पारी में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। कैमरून ग्रीन ने एक बार फिर से टीम को निराश किया। ग्रीन महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।
वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
पहले दिन बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन भी खराब रहा। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के 57 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। फिलहाल ब्रैंडन किंग 23 और रॉस्टन केस 1 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है।
ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: 30 साल बाद वेस्टइंडीज के सामने ऑस्ट्रेलिया का हुआ इतना बुरा हाल, पहले ही दिन ढेर हुए कंगारू
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines