---विज्ञापन---

खेल angle-right

विराट कोहली की कप्तानी में इंडिया डेब्यू, अब इस खिलाड़ी ने टीम बदलने का किया ऐलान

Virat Kohli: विराट कोहली की कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने अब टीम बदलने का फैसला किया है। वह आगामी घरेलू सीजन में नई टीम के लिए खेलेगा।

---विज्ञापन---

Virat Kohli: विराट कोहली की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। कई खिलाड़ियों ने लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि कई खिलाड़ियों चंद मैच खेलने के बाद टीम इंडिया से दूर हो गए। साल 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले फिरकी गेंदबाज जयंत यादव ने टीम बदलने का फैसला किया है। वह लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। वह घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर अभी भी भारत के लिए वापसी करना चाहते हैं।

35 वर्षीय खिलाड़ी बदलेगा टीम

जयंत यादव फिलहाल 35 साल के हैं। वह अब भी भारतीय टीम में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी घरेलू टीम बदलने का फैसला किया है। उन्होंने हरियाणा क्रिकेट टीम का साथ छोड़ दिया है। अब वह पुडुचेरी के लिए क्रिकेट खेलेंगे। जयंत साल 2011 से हरियाणा की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वह आगामी घरेलू सीजन में पुडुचेरी की ओर से खेलेंगे। जयंत ने आखिरी बार हरियाणा के लिए साल 2024-25 रणजी ट्रॉफी में खेला था। इस दौरान उन्होंने 8 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे। भारत के लिए आखिरी मुकाबला जयंत ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेला था। इसके बाद वह भारतीय टीम में नहीं दिखे।

---विज्ञापन---

जयंत के करियर पर एक नजर

जयंत ने साल 2011 में हरियाणा के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 90 फर्स्ट क्लास मैच में 265 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा 67 लिस्ट A मैच में उन्होंने 62 विकेट लिए हैं। वहीं 88 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 52 विकेट झटके हैं। साल 2016 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया। हालांकि वह टीम इंडिया के लिए लंबा नहीं खेल सके। उन्होंने 6 टेस्ट मैच में 16 विकेट लिए हैं, जबकि 2 वनडे मैच में फिरकी गेंदबाज ने 1 विकेट अपने नाम किया है।

First published on: Aug 30, 2025 05:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola