---विज्ञापन---

IND vs ENG: तीसरे वनडे मैच से पहले जय शाह ने किया बड़ा ऐलान, अहमदाबाद में होगा स्पेशल प्रोग्राम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जय शाह ने बड़ा ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम खास तैयारियों में जुटी है। मैच से पहले अहमदाबाद में खास प्रोग्राम होने वाला है, जिसका ऐलान जय शाह समेत भारतीय खिलाड़ियों ने भी किया है।

जय शाह का बड़ा ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। हालांकि सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले जय शाह ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि 2 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के मौके पर, हमें एक जागरूकता पहल शुरू करने पर गर्व है। अंग दान करें, जीवन बचाएं। उन्होंने आगे लिखा कि

---विज्ञापन---

खेल में प्रेरणा देने, एकजुट होने और मैदान से परे स्थायी प्रभाव पैदा करने की शक्ति है। इस पहल के माध्यम से, हम सभी से सबसे बड़ा उपहार – जीवन का उपहार – देने की दिशा में एक कदम उठाने का आग्रह करते हैं। एक प्रतिज्ञा, एक निर्णय, कई जिंदगियाँ बचा सकता है। आइए एक साथ आएं और बदलाव लाएं।

---विज्ञापन---

तीसरे मुकाबले में हो सकता है बदलाव

सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को अपना आखिरी मुकाबला खेलना है। इस लिहाज से भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि वाशिंगटन सुदंर, ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है। केएल राहुल, रवीद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम मिल सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Feb 10, 2025 03:20 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola