Jasprit Bumrah will create history: जसप्रीत बुमराह लंबे आराम के बाद भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए हैं। टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बुमराह लगभग 2.5 महीने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया था। लेकिन अब वह बांग्लादेश के खिलाफ वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि पहले टेस्ट मैच में बुमराह इतिहास रचने के लिए भी उतरने वाले हैं।
बुमराह बनेंगे 10वें भारतीय गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में इतिहास रच सकते हैं। इंटरनेशल क्रिकेट में वह अपनी 400 विकेट लेने से केवल 3 विकेट दूर हैं। अगर जस्सी पहले मैच में 3 विकेट लेते हैं तो वह 400 विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज भी बन जाएंगे। मौजूदा स्क्वाड में बुमराह से पहले ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 400 से अधिक विकेट लिए हैं। इसके अलावा अनिल कुंबले 953 विकेट के साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम को जस्सी से खासा उम्मीदें हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। घातक गेंदबाज ने खेले गए 4 टेस्ट मैच में 19 विकेट झटके थे। खास बात ये है कि बुमराह पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने इस टीम के खिलाफ कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। इस लिहाज से बुमराह बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ आउट ऑफ सिलेबस भी साबित हो सकते हैं।
इसके बाद बुमराह ने टी-20 विश्व कप 2024 में धमाल मचाया था। खासकर फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यादगार स्पेल डाले। इस दौरान तेज गेंदबाज ने 8 मैच में 15 विकेट झटके और टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
शानदार रहा है करियर
भारत के लिए अब तक 36 टेस्ट मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने 159 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 89 वनडे मुकाबले खेलते हुए उन्होंने 149 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 70 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के नाम 89 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: गंभीर के फेवरेट खिलाड़ी का टीम इंडिया से कट सकता है पत्ता, सामने आया BCCI का बड़ा बयान!
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines