हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jasprit Bumrah vs Pat Cummins, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कौन बेहतर?

Jasprit Bumrah VS Pat Cummins: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Steve Smith और Virat Kohli का मुकाबला हमेशा चर्चा का विषय रहा है। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने अंदाज में गेंदबाजी के महारथी हैं। लेकिन जब बात बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की होती है, तो कौन बाजी मारता है? क्या कहते हैं आंकड़े…

विज्ञापन
Jasprit Bumrah VS Pat Cummins

Jasprit Bumrah VS Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी माना जाता है। जब जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे बड़े खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो मैच का मजा और भी बढ़ जाता है। दोनों ही गेंदबाज अपने-अपने देश के लिए जिग्गज खिलाड़ी हैं और हर बार जब ये मैदान पर उतरते हैं, तो उम्मीद होती है कि वो घातक गेंदबाजी करेंगे। अब सवाल ये है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कौन सा गेंदबाज सबसे बेहतर है जसप्रीत बुमराह या पैट कमिंस? आइए जानते हैं…

मैच और पारियां

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक 7 मैच खेले हैं और 14 पारियों में गेंदबाजी की है। वहीं, पैट कमिंस ने 12 मैचों में 20 पारियों में गेंदबाजी की है। कमिंस ने बुमराह की तुलना में अधिक मैच और पारियां खेली हैं, जिससे उन्हें अपनी योग्यता दिखाने के अधिक मौके मिले।

मेडन ओवर

मेडन ओवर गेंदबाज की सटीकता को दर्शाते हैं। बुमराह ने 14 पारियों में 77 मेडन ओवर डाले हैं, जबकि कमिंस ने 20 पारियों में 105 मेडन ओवर डाले हैं। हालांकि, पारियों के हिसाब से देखा जाए तो बुमराह का प्रदर्शन भी प्रभावशाली है।

विकेट्स

बुमराह ने अब तक 32 विकेट चटकाए हैं, जबकि कमिंस ने 46 विकेट लिए हैं। यह अंतर ज्यादा पारियां खेलने की वजह से है, लेकिन बुमराह का औसत और इकॉनमी रेट उन्हें बेहतर गेंदबाज बनाता है।

इकॉनमी और औसत

इकॉनमी रेट गेंदबाज की किफायती गेंदबाजी को दर्शाता है। बुमराह का इकॉनमी रेट 2.47 है, जबकि कमिंस का 2.80 इसी तरह, बुमराह का गेंदबाजी औसत 21.25 है, जो कि कमिंस के 25.45 से बेहतर है। यह दिखाता है कि बुमराह ने कम रन देकर ज्यादा विकेट लिए हैं।

स्ट्राइक रेट

स्ट्राइक रेट यह बताता है कि गेंदबाज कितनी गेंदों में एक विकेट लेता है। कमिंस का स्ट्राइक रेट 51.53 है, जो कि बुमराह के 54.47 से थोड़ा बेहतर है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

दोनों गेंदबाजों ने एक पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया है। बुमराह का एक इंनिग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 का रहा है, जबकि कमिंस ने 6/27 का रहा हैं। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो बुमराह ने 9/86 और कमिंस ने 9/99 का प्रदर्शन किया है।

4 और 5 विकेट हॉल

कमिंस ने 4 बार 4 विकेट लिए हैं, जबकि बुमराह ने यह कारनामा 1 बार किया है। दोनों गेंदबाजों ने 1-1 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।

अवार्ड्स

अवार्ड की बात करें तो बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है, जबकि कमिंस के नाम ऐसा कोई अवार्ड नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें