Jasprit Bumrah: एडिलेड टेस्ट मैच जीतने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हौसला बुलंद हो गया है। तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जा रहा है। भारतीय बल्लेबाज तीसरे दिन पहली पारी में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। भारत अब तीसरे टेस्ट मैच में काफी पीछे हो चुका है। भारत की बल्लेबाजी को लेकर जब जसप्रीत बुमराह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकार की बोलती बंद कर दी। उन्होंने मजेदार जवाब दिया है।
जसप्रीत बुमराह का मजेदार जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने जसप्रीत बुमराह से जब भारत की बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पत्रकार को करारा जवाब दिया। पत्रकार ने उनसे पूछा कि भारतीय बल्लेबाजी पर आपका क्या आकलन है। हालांकि आप इसका जवाब देने के लिए सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं। इस सवाल का बुमराह ने जवाब दिया और कहा कि आप मेरी बल्लेबाजी की क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं? आपको गूगल पर जाकर देखना चाहिए कि टेस्ट मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
टेस्ट मैच के ओवर में किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन?
आपको बता दें कि टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसी और खिलाड़ी के नाम नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह के नाम है। उन्होंने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। साल 2022 में जस्सी ने स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 34 रन ठोककर विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक कायम है।
शानदार फॉर्म में बुमराह
जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। पहली पारी में बुमराह के नाम कुल 6 सफलता हाथ लगी। इससे पहले बुमराह ने एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 विकेट झटके थे। इसके अलावा पर्थ में खेले गए मुकाबले में घातक गेंदबाज ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे।
अब तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह 5 पारियों में 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक एडिलेड और गाबा में निराश किया है। तीसरे मैच में भारत ने पहली ही पारी में 44 रन पर ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया है।
ये भी पढ़ें:- यशस्वी, गिल, कोहली, पंत सब फ्लॉप…, इस बैटिंग के साथ कैसे टीम इंडिया फतह करेगी ऑस्ट्रेलिया का किला?
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
1 hr agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
1 hr agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
4 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
5 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines