IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरान करने वाली है। इस दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसको लेकर जल्द ही बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिसके बाद अब बड़ा सवाल ये है कि अब टेस्ट टीम इंडिया के नया कप्तान कौन होगा?
पूर्व सेलेक्टर ने इस खिलाड़ी का किया समर्थन
वैसे तो रोहित शर्मा के बाद जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में देखा जाता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सभी मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।
वहीं इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे से कहा ” क्यों नहीं, यार? क्यों नहीं? चूंकि वह अब फिट है, तो क्यों नहीं? आपके पास अभी तीन विकल्प हैं: बुमराह, शुभमन गिल और केएल राहुल। ये तीन विकल्प हैं। अगर आप बुमराह को देख रहे हैं, तो वह जाहिर तौर पर दोनों चक्रों में खेलेंगे- यह और अगला- इसलिए कुछ भी गलत नहीं है। और उन्हें नेतृत्व करने के जो भी अवसर मिले हैं, उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।”
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर की थी कप्तानी
बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए काफी अच्छा अनुभव मिला है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले और पांचवें टेस्ट में भारत की कप्तानी की, जिसमें से टीम इंडिया को एक में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा था।
रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सेलेक्टर चोट और वर्कलोड के कारण बुमराह को कप्तान बनाने के इच्छुक नहीं थे। ऐसी ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उप-कप्तानी भी नहीं दी जाएगी क्योंकि उनके सभी पांच टेस्ट खेलने की उम्मीद नहीं है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बड़ा अपडेट, बल्लेबाज ने BCCI से कही ये बात
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
29 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: भारत को लगा 9वां झटका, तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines