Virat Kohli Jasprit Bumrah: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों बुरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में कोहली का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था और वह छह पारियों को मिलाकर भी 100 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सके थे। खराब फॉर्म की वजह से विराट आलोचकों के निशाने पर हैं और क्रिकेट के कुछ जानकार उन्हें इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की सलाह भी दे रहे हैं। इस बीच, पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई करने जा रहे जसप्रीत बुमराह ने कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल उठा रहे आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। बुमराह का कहना है कि वह इस पर कोई इनपुट ही नहीं देना चाहते हैं।
कोहली पर क्या बोले बुमराह?
पर्थ में होने सीरीज के ओपनिंग टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने कई बड़े सवालों के जवाब दिए। बुमराह ने विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे इस पर कोई इनपुट देने की जरूरत नहीं है। वह टीम के सबसे अनुभवी और प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं। उनकी अगुवाई में मैंने डेब्यू किया था। एक सीरीज ऊपर-नीचे हो सकती है, लेकिन इस समय वह जिस कॉन्फिडेंस में हैं उसको देखते हुए मुझे कोई संदेह नहीं है। मैं कुछ भी कहकर जिंक्स नहीं करना चाहता हूं। मगर वह इस समय बेहतरीन शेप में दिख रहे हैं।”
ऑस्ट्रेलिया में दमदार कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं हमेशा से ही खूब रास आती है। कोहली ने कंगारू धरती पर अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 25 पारियों में 54 की दमदार औसत से 1352 रन निकले हैं। कोहली ने 6 शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर विराट के ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो कोहली ने कुल 44 इनिंग्स में 47 की एवरेज से खेलते हुए 2042 रन बनाए हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक और 5 फिफ्टी जमा चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
4 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
5 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
6 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
6 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
7 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
8 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines