हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 में लौटने को तैयार Jasprit Bumrah, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे सीजन का पहला मुकाबला!

आईपीएल 2025 में तीन हार का मुंह देख चुकी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जसप्रीत बुमराह को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah IPL 2025: आईपीएल 2025 में तीन हार का मुंह देख चुकी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जसप्रीत बुमराह को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में वापसी करने को तैयार हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अप्रैल को होने वाले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वह मैदान से दूर चल रहे हैं।

बुमराह वापसी को तैयार

जसप्रीत बुमराह को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। बुमराह आईपीएल 2025 में वापसी करने को तैयार हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, बुमराह अगले एक से दो दिन में मुंबई इंडियंस का कैंप जॉइन करने वाले हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अप्रैल को होने वाले मैच में खेलते हुए भी दिखाई देंगे। जस्सी लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे हैं। बुमराह को यह चोट ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में लगी थी।

विज्ञापन

चार मैचों में सिर्फ एक जीत मुंबई

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अब तक निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में एमआई ने अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है। आखिरी मुकाबले में टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 203 रन लगाए थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी थी। हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर में क्रीज पर खड़े होने के बावजूद भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। हालांकि, गेंद से हार्दिक का प्रदर्शन कमाल का रहा था और उन्होंने पांच विकेट अपनी झोली में डाले थे। हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola