Jasprit Bumrah IND vs AUS: भले ही भारतीय टीम घर में न्यूजीलैंड से हारकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची हो। टीम इंडिया का मनोबल भले ही गिरा हुआ हो, लेकिन अगर खुद को भरोसा हो, तो हर जंग जीती जा सकती है। हर मैदान फतह किया जा सकता है। गिरने के बाद जो मजा उठने और जीत की ऐतिहासिक कहानियां लिखने में है वो मजा और किसी चीज में कहा। पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे जसप्रीत बुमराह का भी कुछ यही मानना है। बुमराह का कहना है कि हर कंडिशन में खुद पर भरोसा सबसे ज्यादा अहमियत रखता है।
बुमराह की दो टूक
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे बुमराह ने 7 क्रिकेट के साथ बातचीत करते हुए दिल जीत लेने वाला बयान दिया। बूम-बूम बुमराह ने कहा, “खुद पर भरोसा किसी भी कंडिशन में सबसे ज्यादा महत्व रखता है। इस चीज पर हमारा सबसे ज्यादा फोकस है और इस पर ही हम टीम के अंदर बात कर रहे हैं। जब आप खुद पर और अपनी तैयारियों पर फोकस करते हैं, तो आप खुद को अच्छी स्थिति में पाते हैं। बाकी चीजें अपने आप ठीक होने लगती हैं।”
बुमराह होंगे कप्तान
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं, जिसके चलते वह सीरीज के ओपनिंग मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बुमराह ने इससे पहले इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी, जहां टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी।
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में साल 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जहां टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। कप्तानी के साथ-साथ बुमराह टीम के बॉलिंग अटैक की भी अगुवाई करते नजर आएंगे। पिछले दो दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर कमाल का रहा है। साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने पहली बार कंगारुओं को घर में घुसकर पटखनी दी थी। वहीं, साल 2020-21 में रहाणे की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines