Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आखिरी वनडे मैच के लिए चुना गया था। लेकिन अब बुमराह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी थी। लेकिन अब स्टार गेंदबाज इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएगा। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने कर दी है।
बीसीसीआई ने किया ऐलान
4 फरवरी को बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी देते हुए जसप्रीत बुमराह को दल से बाहर कर दिया है। बुमराह के बाहर होने के बाद वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है। बुमराह इन दिनों पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को जसप्रीत बुमराह नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु पहुंचे थे। जहां उनकी जांच चल रही है। बुमराह अगले 2,3 दिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
वरुण ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज में 14 विकेट झटके थे। इस वजह से अब उन्हें वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। अगर इस सीरीज में चक्रवर्ती शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
6 फरवरी से वनडे सीरीज का आगाज
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होगा। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 9 फरवरी को उड़ीसा में खेला जाएगा। तीसरा मैच 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई की उड़ान भरेगी। मेगा इवेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ताजा स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
17 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines