ICC Test Rankings: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी द्वारा जारी गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहला पायदान हासिल किया है। कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में छह विकेट लेने वाले बुमराह ने हमवतन अश्विन को पछाड़कर नंबर वन की गद्दी हासिल की है। उन्होंने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों पारियों में सिर्फ 67 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने मैच के अहम मौकों पर विकेट हासिल किए, जब भी उनकी टीम को उनकी जरूरत थी।
बुमराह से सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट पीछे अश्विन
तमिलनाडु के स्पिनर अश्विन ने कानपुर टेस्ट में पांच विकेट चटकाए और वे इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन बुमराह से सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। रवींद्र जडेजा टॉप 10 में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं और रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें:- बाबर आजम के बाद कौन होगा पाकिस्तान टीम का कप्तान? इस खिलाड़ी के नाम पर हो रही चर्चा
रैंकिंग में अन्य गेंदबाजों का हाल?
श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल करते हुए सातवां स्थान पाया। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 विकेट झटके थे और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस लिस्ट में पाकिस्तान का सिर्फ एक गेंदबाज शामिल है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 709 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दसवें नंबर पर हैं।
जायसवाल ने पाई करियर की बेस्ट रैंकिंग
आईसीसी ने बल्लेबाजों की भी रैंकिंग जारी की है, जहां भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। कानपुर टेस्ट में 72 और 51 रनों की तेज पारी खेलने वाले यशस्वी अब दो पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब जो रूट और केन विलियमसन हैं, जबकि विराट कोहली की टॉप 10 में वापसी हो गई है।
फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस भी आगे बढ़े हैं। 26 साल के मेंडिस पांच स्थान के सुधार के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें:- जिस कोच के दम पर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में जीता गोल्ड, उन्होंने छोड़ा साथ; जानें कौन हैं Klaus Bartonietz?
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
28 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट, न्यूजीलैंड ने गंवाया 5वां विकेट
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines