India vs Australia, Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. चौथे टी20 में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के इरादे से मैदान उतरेगी. वहीं, इस मुकाबले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक नया इतिहास रचने का मौका होगा. बुमराह सिर्फ एक विकेट लेकर वो मुकाम हासिल कर लेंगे, जो आज तक किसी भी भारतीय ने नहीं किया है.
जसप्रीत बुमराह रचेंगे नया इतिहास!
भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक 79 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.11 की औसत से 99 विकेट झटके हैं. बुमराह फिलहाल अर्शदीप सिंह (105 विकेट) के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, अगर बुमराह ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 में एक विकेट ले लेते हैं, तो वो 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.
इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह सभी फॉर्मेट्स (टेस्ट, ODI, T20) में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. ऐसा कारनामा आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया है. बुमराह ने टेस्ट में 50 मैचों में 19.83 की औसत से 226 विकेट लिए हैं. वहीं, वनडे में उनके नाम 89 मैचों में 149 विकेट हैं.
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट
- अर्शदीप सिंह- 105 विकेट
- जसप्रीत बुमराह- 99 विकेट
- हार्दिक पांड्या- 98 विकेट
ये भी पढ़ें- Hong Kong Sixes: पाकिस्तान को रौंदने के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
बुमराह ने सीरीज में झटके हैं 3 विकेट
इसके अलावा, अगर जसप्रीत बुमराह इस मैच में एक विकेट और ले लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में पूर्ण सदस्य देशों के तेज गेंदबाजों में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले छठे गेंदबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम 81 पारियों में हासिल किया था. बुमराह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने 17 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 20 विकेट झटके हैं.
इस टी20 सीरीज में बुमराह ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और तीन मैचों में तीन विकेट लिए हैं. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जिसमें उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. मेलबर्न में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए, जबकि होबार्ट में वह विकेट नहीं ले पाए. इसके बाद क्वींसलैंड में हुए मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट झटका था. बता दें कि, 5 मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे है. अब भारत की नजरें ब्रिस्बेन में जीत हासिल कर सीरीज 3-1 से अपने नाम करने पर होगी.
ये भी पढ़ें- वनडे और ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी का कट गया पत्ता
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूल पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
14 mins agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 hr agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
3 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
4 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
4 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines