Jasprit Bumrah IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बारिश के नाम रहा। झमाझम होती बरसात के चलते पूरे दिन में सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए दिखाई दिए। कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 28 रन लगा दिए हैं। टेस्ट के पहले दिन विकेट से गेंदबाजों को बिल्कुल भी मदद मिलती हुई नहीं दिखाई दी, जिससे जसप्रीत बुमराह भी परेशान नजर आए।
बुमराह हुए परेशान
दरअसल, सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुमराह गेंद फेंकने के बाद पिच से मदद ना मिल पाने की वजह से कुछ हद तक परेशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बुमराह कहते हुए दिख रहे हैं कि बॉल स्विंग नहीं हो रहा है, कहीं भी कर गेंदबाजी कर लो। टेस्ट के पहले दिन बुमराह ने छह ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 रन खर्च किए। हालांकि, पिच से मदद नहीं मिल पाने की वजह से बुमराह की झोली में कोई भी विकेट नहीं आ सका। मोहम्मद सिराज ने भी चार ओवर डाले, पर उनकी बॉलिंग में भी वो धार नजर नहीं आई।
दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
भारतीय टीम गाबा टेस्ट में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। एडिलेड में गेंद से फ्लॉप रहे हर्षित राणा की जगह पर प्लेइंग इलेवन में आकाशदीप सिंह को शामिल किया गया है। वहीं, आर अश्विन को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अश्विन के स्थान पर रविंद्र जडेजा को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है। वहीं, कंगारू टीम ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में एक चेंज किया है। स्कॉट बोलैंड की जगह पर जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है। पर्थ में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ सीरीज का आगाज किया था, जबकि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से मैदान मारा था।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
17 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
49 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
53 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines