Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे हैं। आखिरी बार बुमराह को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद से बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज को लंबा ब्रेक दे रखा है। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ सीरीज खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की ब्रेक के बाद वापसी हुई थी। लेकिन इस सीरीज से भी बुमराह को आराम दिया गया था।
अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बुमराह को आराम दिया जाएगा। जबकि इस सीरीज से पहले बीसीसीआई सेलेक्टर चाहते हैं कि रोहित शर्मा ओर विराट कोहली भी घरेलू क्रिकेट खेले। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर बुमराह को सेलेक्टर इतना लंबा ब्रेक क्यों दे रहे हैं?
ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई एंट्री
क्या है सेलेक्टर का प्लान?
श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को लंबा ब्रेक मिला है। इसके बाद अब टीम इंडिया सीधे बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसका पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेलेक्टर को उम्मीद है कि इस सीरीज में स्पिनरों की मदद वाली पिच हो सकती है, जिसके चलते जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है।
बुमराह की जगह ले सकता है ये गेंदबाज
रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। शमी इंजरी के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन शमी अब पूरी तरह से फिट हैं और टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- तबीयत सुधर रही थी फिर भी ले ली अपनी जान? किस बीमारी से जूझ रहा था ये दिग्गज बल्लेबाज
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
23 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
51 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines