हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? अभी तक नहीं आया कोई अपडेट

Jasprit Bumrah Injury: सिडनी टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह को पीठ में इंजरी हो गई थी, जिसके चलते दूसरी पारी में बुमराह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बुमराह इंग्लैंड सीरीज में खेल पाएंगे?

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Injury: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सिडनी टेस्ट में काफी दिक्कत में देखा गया था। इस मैच की पहली पारी में महज 10 करने के बाद बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। वहीं मैच के बीच में ही बुमराह को अस्पताल जाना पड़ा था। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया था कि बुमराह को पीठ में ऐंठन थी, जिसके चलते उनको गेंदबाजी छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अभी तक उनकी हेल्थ पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है कि आखिरी कब उनकी मैदान पर वापसी होगी?

भारत को इंग्लैंड के साथ खेलनी है वनडे-टी20 सीरीज

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 घरेलू सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज को लेकर अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। अब सभी का ध्यान इस बात पर है कि क्या इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह फिट हो पाएंगे?

ये भी पढ़ें:- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे विराट-रोहित, बुमराह को मिलेगा आराम!

22 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा। वहीं इंग्लैंड सीरीज के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा, उससे पहले टीम इंडिया और भारतीय फैंस चाहेंगे कि बुमराह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौटे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सीरीज के 5 मैचों में गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 32 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इस सीरीज में बुमराह ने तीन बार 5 विकेट हॉल लिए थे। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 76 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा 2 मैचों में बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सुनील गावस्कर को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें