हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: 'जब तक भगवान ने लिखा है खेलूंगा...' धांसू स्पेल के बाद Jasprit Bumrah का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह का जादू लीड्स के मैदान पर सिर चढ़कर बोला। जस्सी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए एक बार फिर काल साबित हुए। बुमराह ने पंजा खोलते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। बुमराह के आगे इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से संघर्ष करता हुआ नजर आया। धांसू स्पेल के बाद बुमराह ने अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर बेबाक जवाब दिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि जब तक भगवान ने लिखा है वो तब तक खेलेंगे और लोगों को काम है बोलना।

वर्कलोड पर क्या बोले बुमराह?

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह से जब वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “लोग बोलते रहेंगे। अब जाएगा, अब जाएगा। मैं 10 से 12 साल से खेल रहा हूं। आईपीएल खेलता हूं। जब तक भगवान ने लिखा है तब तक खेलूंगा। मैं औरा को कंट्रोल नहीं कर सकता हूं। मैं सिर्फ अपनी तैयारियों पर फोकस करता हूं और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करता हूं।”

बुमराह की गेंदबाजी पर टेस्ट के तीसरे दिन चार कैच छूटे। भारतीय फील्डर्स के लचर प्रदर्शन को लेकर जब जस्सी से सवाल दागा गया, तो वह फील्डर्स का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, “कैच छूटना खेल का एक हिस्सा है। यह कोई जानबूझकर नहीं करता है। खिलाड़ी अनुभव से ही सीखता है।”

विज्ञापन

कहर बनकर टूटे बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने लीड्स के मैदान पर बेहतरीन गेंदबाजी की। बुमराह की शानदार बॉलिंग के चलते भारतीय टीम इंग्लैंड को 465 रनों पर समेटने में सफल रही। बुमराह ने अपने स्पेल में जैक क्राउली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक और टंग को पवेलियन की राह दिखाई। विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में बुमराह ने कपिल देव की बराबरी कर ली है। बुमराह अब तक 12 बार घर से बाहर खेलते हुए एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। कपिल देव ने यह उपलब्धि 66 टेस्ट मैचों में हासिल की थी, जबकि जस्सी ने सिर्फ 34 टेस्ट मैचों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola