Asian Games 2026, Jasprit Bumrah: टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में महज 45 रन ही ऑलआउट हो गई है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, इस मुकाबले में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर उतरते ही T20I क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास
जापान के निशिन में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस के बाद जैसे ही जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग 11 में शामिल होने की पुष्टि हुई, उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. बुमराह ने मैदान पर उतरते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बुमराह अब तक 13 अलग-अलग देशों में टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 12 देशों में मुकाबले खेले हैं.
जापान में खेलने से पहले बुमराह भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई, अमेरिका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थे. जापान में उतरते ही उनके देशों की संख्या 13 हो गई. कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि भुवनेश्वर की भारतीय टी20 टीम में वापसी की संभावना कम ही है. ऐसे में बुमराह का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अटूट रहने वाला है.
भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 13- जसप्रीत बुमराह
- 12- विराट कोहली
- 12- रोहित शर्मा
- 12- भुवनेश्वर कुमार
बुमरहा ने श्रीलंका के खिलाफ बरपाया कहर
जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए. बुमराह ने कुल 2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. बुमराह ने सिनेथ जयवर्धना और सोहन डी लिवेरा को अपना शिकार बनाया, जो अपना खाता तक नहीं खोल सके. उन्हें इसके बाद ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि श्रीलंका की पूरी टीम महज 45 रन पर ढेर हो गई.
भारत ने इस मुकाबले को 124 रनों के बड़े अंतर से जीतकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब भारतीय टीम 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेगी. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines