हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड में टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड बनेगा यह खिलाड़ी, अंग्रेजों के उड़ाएगा होश! रिकॉर्ड देख टेंशन में इंग्लिश खेमा

IND vs ENG: टीम इंडिया का धाकड़ गेंदबाज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

IND vs ENG: नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को इंग्लैंड से भिड़ना है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अनुभव की कमी भारतीय खेमे में साफतौर पर दिख रही है। मगर कप्तान गिल के पास एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जो अकेले दम पर पूरे इंग्लिश खेमे में खलबली मचाने का दमखम रखता है।

टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड!

इंग्लैंड के लिए उन्हीं की सरजमीं पर सबसे बड़ा खतरा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बनेंगे। बुमराह का रिकॉर्ड घर से बाहर खेलते हुए कमाल का रहा है। खासतौर पर जस्सी को इंग्लैंड की सरजमीं खूब रास आती है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बुमराह ने अभी तक इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान इंडियन फास्ट बॉलर ने 37 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा बुमराह दो बार कर चुके हैं। जस्सी का बॉलिंग एवरेज 26.27 का रहा है।

खूब रास आती है विदेशी सरजमीं

इंग्लैंड के खिलाफ अगर बुमराह के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए, तो वो और भी दमदार रहा है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल मिलाकर 14 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 60 विकेट चटकाए हैं। एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा जस्सी तीन बार कर चुके हैं। विदेशी सरजमीं पर बुमराह ने 32 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान जस्सी ने 158 विकेट झटके हैं। वहीं, घर में खेलते हुए बुमराह ने कुल 47 विकेट चटकाए हैं। आंकड़े इस बात की साफतौर पर गवाही दे रहे हैं कि बुमराह को घर से बाहर खेलना बेहद पसंद है। यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जस्सी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola